बॉलीवुड

Sonakshi Sinha की शादी के बाद पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसे किया दामाद और बेटी का स्वागत, देखें मंत्र जाप-पूजा पाठ का VIDEO

Shatrughan Sinha Welcomes Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद अब पहली बार पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर कुछ पोस्ट किया है। उन्होंने शादी के बाद के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मी़डिया पर शेयर किए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Image

Shatrughan Sinha welcomes Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha

Shatrughan Sinha Welcomes Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा की एक्टर जहीर इकबाल संग शादी बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। दोनों ने 23 जून को एक सिविल मैरिज कर ली है। सोनाक्षी और जहीर के अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ है। इस बीच पहले सोनाक्षी के परिवार में भी अनबन की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि अब सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद अब पहली बार पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर कुछ पोस्ट किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी के बाद के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मी़डिया पर शेयर किए हैं। जिनमें पूजा पाठ और मंत्र जाप के बाद दोनों का स्वागत किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

मंत्र जाप के साथ सोनाक्षी और जहीर ने निभाई रस्में

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आदर के साथ हम अपने स्पेशल दिन को हमारे साथ मनाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो कि 'सदी की शादी' जैसी लगती है, जिसमें हमारी प्यारी बेटी #सोनाक्षी सिन्हा के लिए #ज़हीरइकबाल के साथ आपकी गर्मजोशी, प्यार, बधाई संदेश शामिल हैं। उनके जीवन की खूबसूरत यात्रा में नया अध्याय जुड़ गया है।

इस वीडियो में जहीर और सोनाक्षी एक साथ मिलकर पूजा की कुछ रस्में करते भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ प्यारी तस्वीरें भी एक्टर ने शेयर की हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article