Arjun Kapoor-Malaika Arora Break Up: सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से यह दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। उनके एक करीबी सूत्र के मुताबिक, अब उन्होंने अपने अपने रास्ते भी अलग कर लिए हैं। दोनों बड़ी मैच्योरिटी के साथ इस सिचुएशन को एक्सेप्ट करना चाहते हैं। इस बीच अर्जुन कपूर ने बीते दिन अपना 39वां जन्मदिन मनाया हैं, इस मौके पर, पार्टी में शामिल न होने के बाद मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर किया है। अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर इस तरह का पोस्ट शेयर कर साफ साफ इशारा कर रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इस क्रिप्टिक पोस्ट में मलाइका चीटिंग को ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या मलाइका के साथ रिलेशनशिप में अर्जुन ने उनके साथ धोखा किया है? आइए यहां मलाइका के इस क्रिप्टिक पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मिस्टर पपज़ की एक पोस्ट को दोबारा साझा किया। पोस्ट में लिखा है, 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ फेरकर भरोसा कर सकूं।' इसे कैप्शन के साथ शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'क्योंकि भगवान मुझे किसी तरह सच बताने जा रहे हैं! और यह सच है! इसलिए सच्चे बने रहें!'
