बॉलीवुड

शादी के बाद Sonakshi Sinha ने पति जहीर इकबाल संग मनाया गणपति उत्सव, बप्पा की आरती करते हुए शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बप्पा की बहुत बड़ी भक्त हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की और पति के साथ बप्पा की आरती की। शादी के बाद एक्ट्रेस का पहला गणपति उत्सव है। एक्ट्रेस ने गणेश उत्सव का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Sonakshi- Zaheer (credit Pic: Instagram)

देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। खासतौर पर इस त्योहार को महाराष्ट्र में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ये 10 दिन हर कोई बप्पा की सेवा में लगा हुआ रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शादी के बार पहली बार गणेश उत्सव का त्योहार सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है। एक्ट्रेस ने बप्पा की आरती करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) भी नजर आए। दोनों साथ में बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- Deepika-Ranveer की नन्ही परी को देखने के लिए बेताब हैं ये सेलेब्स, alia bhatt-Sonakshi सहित इन स्टार्स ने दी बधाइयां

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल भी उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए। पहली फोटो में एक्ट्रेस जहीर के संग खड़े हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों बप्पा की आरती कर रहे हैं। एक्ट्रेस बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दीं।

शादी के बाद सोनाक्षी ने पहली बार मनाया गणेश उत्सव

एक्ट्रेस ने इन फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, प्यार तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब पार्टनर्स एक दूसरे की मानयताओं की इज्जत करते हैं। शादी के बाद हमारी पहले गणपति। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कहां गए वो लोग जो लव जिहाद की बात करते हैं। सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर ली थी। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article