बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी आई है। रणवीर और दीपिका बेटी के जन्म से बहुत खुश है। रणवीर हमेशा से दीपिका जैसी प्यारी बेटी चाहते थे। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस 7 सितंबर को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एक्ट्रेस के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया था। बेटी के जन्म पर कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने बधाई दी है। इस लिस्ट में आलिया से लेकर अनन्या तक का नाम शामिल है।
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बेबी गर्ल का स्वागत है। इस पोस्ट के ऊपर रिबन बना हुआ है।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, बधाई हो। आपका बेस्ट कल्ब में स्वागत है।
श्रद्धा कपूर ने रणवीर और दीपिका को बेटी के जन्म की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो। इसके साथ हार्ट इमोजी बनाई है।
आलिया ने रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए खुशी और दिल वाली इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट पर कुछ लिखा नहीं है।
नेहा धूपिया ने रणवीर और दीपिका को बेटी के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि आप दोनों को नए सफर के लिए बधाई हो।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने दीपिका-रणवीर को पेरेंट्स बनने की बधाई दी। एक्ट्रेस ने लिखा, बधाई हो बेटी हुई है।
रुबीना दिलैक ने रणवीर और आलिया को बेटी के जन्म की बधाई देते हुए कहा, आशीर्वाद और प्यार। एक्ट्रेस ने इस कमेंट के साथ हार्ट वाली इमोजी बनाई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फरवरी में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने इसी के साथ बताया था कि सितंबर में डिलीवरी डेट है।