बॉलीवुड

इस बॉलीवुड स्टार ने Sonakshi-Zaheer का किया फूलों की माला से स्वागत, बोले-आखिर में हुई प्यार की जीत

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से कपल लगातार साथ में स्पॉट हो रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में म्यूजिक कंपोजर के स्टूडियों में गई थी। स्टूडियो में म्यूजिक कंपोजर ने कपल का फूल माला के साथ स्वागत किया।

Image

Sonakshi- Zaheer (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस शादी के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कपल पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर हाल ही में म्यूजिक कंपोजर साजिद खान के घर पहुंचे। साजिद खान ने कपल का फूलों की माला के साथ स्वागत किया। म्यूजिक डायरेक्टर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाक्षी और जहीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत वेलकम टू तालीम स्टूडियो सोनाक्षा और जहीर। जैसे ही दोनों कलाकर स्टूडियो में एंट्री करते हैं म्यूजिक कंपोजर साजिद खान उनका जोरदार स्वागत करते हैं। साजिद दोनों को माला पहनाते हैं और गले लगाते हैं। इसके बाद सोनाक्षी कहती हैं क्या दोबारा शादी करवाओगे। सभी साथ में म्यूजिक एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। साजिद ने इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ब्यूटीफल कपल के लिए म्यूजिक बना रहा हूं। अल्लाह तुम दोनों को खुश रखें। आखिर में प्यार की जीत हुई।

साजिद ने किया सोनाक्षी-जहीर का जोरदार स्वागत

साजिद-वाजिद ने सोनाक्षी के साथ डेब्यू फिल्म दंबग में काम किया था। म्यूजिक कंपोजर ने तेरे मस्त-मस्त दो नैन गाया था। सोनाक्षी-जहीर ने 23 जून को शादी की थी। कपल ने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी दी थी। एक्ट्रेस के रिस्पेशन में तमाम बॉलीवुड स्टार शामिल हुए थे। शादी से पहले कपल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में काकुड़ा में नजर आई थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article