Sanjay Dutt Rejected Movie List: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 90 के दशक के हिट एक्टर्स में से एक हैं। आज भी एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्टर की फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनकी कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आज हम आपको संजू बाबा की उन फिल्मों के बारे में जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। आइए बिना देर किए किन हिट फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
अमिताभ बच्चन और श्री देवी की सुपरहिट फिल्म खुदा गवाह में नागार्जुन अक्किनेनी का रोल संजय दत्त को ऑफर हुआ था। संजय ने अमिताभ के साथ सेकेंड लीड करने से मना कर दिया था।
हेरा फेरी में संजय दत्त नजर आने वाले थे। लेकिन अपने कोर्ट केस की वजह से एक्टर को ये फिल्म छोड़नी पड़ी थी। एक्टर को बाद में सुनील शेट्टी ने रिप्लेस किया था।
सुभाष घई की फिल्म हीरो के लिए पहली पसंद संजय दत्त थे। लेकिन एक्टर ने फिल्म को ठुकरा दिया था। बाद में फिल्म में जैकी श्रॉफ की एंट्री हुई थी।
ब्लफमास्टर के लिए मेकर्स की पहली पसंद संजय दत्त थे। लेकिन संजय दत्त को फिल्म की कहानी जमी नहीं और उन्होंने इसे रिजेक्ट कक दिया।
रेस 2 में जॉन अब्राहम की जगह पहले संजय दत्त को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्हें फिल्म का आइडिया पसंद नहीं आया था। एक्टर ने इस फिल्म को छोड़ दिया था।
बाहुबली में कटप्पा के रोल के लिए संजय दत्त को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। इस रोल को तेलुगु एक्टर सत्यराज ने किया।
मेकर्स ने त्रिमूर्ति के लिए पहले संजय दत्त को अप्रोच किया था। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में कानूनी पचड़ों में फंंसने की वजह से एक्टर को फिल्म छोड़नी पड़ी थी।
प्रेम गंथ के लिए ऋषि कपूर से पहले संजय दत्त को अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को निजी कारणों से छोड़ दिया था।