बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) ने पत्नी सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) से शादी के 24 साल बाद तलाक ले लिया था। एक्टर ने सीमा से साल 1998 में शादी की थी। कपल के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। सोहेल ने अपने तलाक की खबरों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्टर हाल ही में मिस्ट्री वुमेन के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स कहने लगे कि सोहेल इस मिस्ट्री वुमेन को डेट कर रहे हैं। एक्टर को फिर से अपनी लाइफ में प्यार मिल गया है। ये भी पढ़ें-क्या Devara में आलिया भट्ट का है कैमियो रोल? फिल्म के प्रमोशन में जूनियर एनटीआर संग दिखीं एक्ट्रेस
वीडियो में सोहेल मिस्ट्री वुमेन के साथ एक कार में बैठकर जाते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान सोहेल ने पैपराजी को कोई रिएक्शन नहीं दिया। सोहेल इससे पहले कभी किसी मिस्ट्री वुमेन के साथ नजर नहीं आए। एक्टर हमेशा अपने फैमिली वालों के साथ ही दिखाई देते हैं।
मिस्ट्री वुमेन संग वायरल वीडियो पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया था। अब एक्टर ने अपने डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एचटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं उन्हें डेट नहीं कर रहा हूं। वो मेरी पुरानी दोस्त है। एक्टर सिंगल अपनी लाइफ में बहुत खुश है। एक्टर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वो पब्लिक अपीरेंयस में भी बहुत कम दिखाई देते हैं। भले ही सोहेल ने कभी सीमा संग तलाक पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन सीमा ने फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ में अलग होने का कारण बताया था। आपको बता दें कि सीमा और सोहेल के एक बेटा निरवान खान। निरवान अपने पिता सोहेल की तरह दिखते हैं।
