जूनियर एनटीआर (Junior Ntr) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा' (Devara) कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड रोल में है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म के प्रमोशन में जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट नजर आईं। दोनों की फोटो साथ में आते ही वायरल हो गई। ये भी पढ़ें- Gandhari: तापसी पन्नू ने फिर मिलाया कनिका ढिल्लों से हाथ, 'गंधारी' में नजर आएंगी एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म में आलिया का कैमियो रोल होगा। आइए जानते हैं एनटीआर और आलिया के साथ में आने के पीछे की वजह। फोटो में आलिया अपने को एक्टर जूनियर एनटीआर और करण जौहर के साथ दिखाई दे रही हैं। तीनों फिल्मों के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुए है। आपको बता दे कि आलिया देवरा में कैमियो रोल में नजर नहीं आएंगी।
क्या देवरा में आलिया का है कैमियो रोल
एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। आलिया की जिगरा और जूनियर एनटीआर की देवरा को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसलिए दोनों करण के साथ मिलकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस इवेंट का नाम देवरा का जिगरा है। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आलिया भट्ट की फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। जिगरा में आलिया के साथ वेदांग रैना लीड रोल में है। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। आलिया फिल्म की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। आलिया और जूनियर एनटीआर ने साथ में आरआरआर में काम किया। आरआरआर साल 2022 में रिलीज हुई थी।
