सोहा अली खान ने Kareena Kapoor को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, भाभी पर जमकर लुटाया प्यार

बॉलीवुड की वर्स्टाइल एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 44वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को फैंस से लेकर उनके परिवार के सदस्य जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोहा अली खान ने भाभी करीना को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोहा के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को इस खास दिन पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस के परिवार वाल उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। करिश्मा, सैफ से लेकर सोहा अली खान ने करीना को बधाई दी। सोहा ने बेबो भाभी के साथ उनके जन्मदिन पर खास तस्वीरें शेयर की हैं। सोहा का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor की छोड़ी फिल्मों ने इन हसीनाओं को बनाया रातोंरात स्टार,अकड़ के चक्कर में कर दी दूसरों की चांदी

kareena

Kareena Kapoor and Soha Ali Khan (credit pic: Instagram)

पहली फोटो में सोहा और करीना साथ में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में करीना और सोहा व्हाट वुमेन वॉन्ट के सेट पर साथ में पोज दे रही है। तीसरी फोटो में सोहा अपनी बेटी इनायत, भाभी करीना और उनके बेटे तैमूर के साथ पोज दे रही है। इन तस्वीरों में ननद-भाभी के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग हैं।

End of Feed