करीना कपूर बॉलीवुड में पिछले 25 साल से काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। करीना इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने करियर में किन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट किया है। इन फिल्मों को रिजेक्ट करने की वजह से बाकी अभिनेत्रियां रातोंरात स्टार बन गई। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय तक का नाम शामिल है। इन फिल्मों को छोड़ने का करीना को आज भी पछतावा है।
रामलीला के लिए करीना को अप्रोच किया गया था। लेकिन इस प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस ने बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया।
संजय लीला भंसाली हम दे चुके सनम में करीना को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनने पर संजय ने ऐश्वर्या राय को कास्ट किया।
करीना को फैशन करने का हमेशा अफसोस होता है। इस फिल्म ने प्रियंका के करियर को एक नया मुकाम दिया। इसके बाद करीना ने मधुर भंडारकर की हीरोइन में काम किया था। लेकिन वो फिल्म नहीं चली।
करीना ने क्वीन को इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वो अपने काम से ब्रेक चाहती थी। इसके बाद ये फिल्म कंगना को मिल गई। इस फिल्म ने कंगना को लोगों की दिल की क्वीन बना दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लैक पहले करीना को ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। ब्लैक के लिए रानी को आज भी फैंस याद करते हैं।
करीना ने रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को रिजेक्ट कर दिया था। आज भी एक्ट्रेस को इस बात का मलाल है।
प्रीति जिंटा और शाहरुख की जोड़ी को कल हो ना हो में फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले ये फिल्म करीना कपूर को ऑफर हुई थी।
करीना ने कुछ दिनों तक कहो ना प्यार है की शूटिंग की थी। लेकिन उन्होंने बाद में इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। मेकर्स ने फिल्म के लिए अमीषा को कास्ट किया था।