बॉलीवुड

‘खोसला का घोसला’ फेम Parvin Dabas भीषण कार एक्सीडेंट की चपेट में आए, हालत नाजुक ICU में चल रहा इलाज

Parvin Dabas Accident: फिल्म 'खोसला का घोसला' के एक्टर प्रवीण डबास की कार का शनिवार को भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। एक्टर की हालात नाजुक बताई जा रही है। पत्नी ने बताया कि एक्टर वर्कलोड के चलते काफी बिजी थे। जिस कारण सुबह-सुबह कार चलाते वक्त वो इस कार हादसे का शिकार हो गए।

Image

Parvin Dabas

Parvin Dabas Accident: फिल्म 'खोसला का घोसला' के एक्टर प्रवीण डबास की कार का शनिवार को भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। बता दें एक्टर की हालात बेहद नाजुक है। उनका इलाज अभी आईसीयू में चल रहा है। एक्सीडेंट होने के बाद प्रवीण को बांद्रा के होली फैमिली हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में एक्टर की पत्नी ने हेल्थ अपडेट दिया है।

पत्नी ने दी हेल्थ अपडेट

प्रवीण डबास की पत्नी प्रीति ने कहा- मैं और मेरा परिवार इस हादसे के बाद इस समय बेहद शॉक में हैं। मेडिकल अपडेट के मुताबिक उन्हें सीरियस कंसशन (सिर पर चोट लगने के बाद की स्थिति) है। डॉक्टर अभी सीटी स्कैन और अन्य तरह के टेस्ट कर रहे हैं। फिलहाल वो ज्यादा मूव नहीं कर पा रहे हैं। वो (हादसे से पहले) रात को वर्कलोड के चलते काफी बिजी थे। सुबह-सुबह कार चलाते वक्त वो इस कार हादसे का शिकार हो गए।

2008 में हुई थी एक्टर की शादी

एक्टर प्रवीण डबास ने साल 2008 में एक्ट्रेस प्रीति से शादी की थी। कपल खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार प्रवीण को बांद्रा के होली फैमिली हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। प्रवीण डबास शानदार एक्टर हैं वो 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में काम किया था। प्रवीण डबास के हादसे की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ये हैं एक्टर की बेस्ट फिल्में

प्रवीण अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए चर्चा में रहते हैं। बता दें एक्टर खोसला का घोंसला के अलावा द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, दिल्लगी, मैंने गांधी को नहीं मारा, कुछ मीठा हो जाए, रागिनी MMS 2, मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article