आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले पाइरेसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'टीवी चुराना और पायरेटेड मूवी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 8, 2025, 07:15 PM IST

Aamir Khan on Piracy: आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग इस फिल्म को पाइरेसी के जरिए न देखें, क्योंकि ये चोरी के बराबर है। आमिर खान का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

Aamir Khan on Piracy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि आमिर खान की मां और बहन इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। तो इन सब के बाद अब आमिर खान की एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आमिर खान फिल्म पाइरेसी के बारे में बोलते हुए नजर आए। आमिर खान के बयान की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Aamir Khan on Piracy

आमिर खान ने पाइरेसी को लेकर कही ये बात

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच आमिर खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में आमिर खान पाइरेसी को लेकर बोलते नजर आए। News18 Showsha में आमिर खान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि 'ये बहुत दुख की बात है। जब आप पायरेटेड वर्जन देखते हो, तो बहुत नुकसान पहुंचा रहे हो। कई लोग इसका असर नहीं समझते।' उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, 'टीवी चुराना और पायरेटेड मूवी देखना एक ही बात है।' इसके आगे आमिर खान ने कहा कि ' इस फिल्म में 10 बच्चों, जेनेलिया, राइटर, हर डिपार्टमेंट हेड और मेरी मेहनत-इमोशंस हैं। हम चाहते हैं कि लोग इसे सही तरीके से एक्सपीरियंस करें, पायरेसी के जरिए नहीं। हम एजेंसियां हायर करेंगे, जो पायरेसी रोकने और घटाने में मदद करेंगी।' आमिर खान का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed