Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ठुकरा दी 120 करोड़ रुपये की ओटीटी डील !! पहले थिएटर में ही आएगी फिल्म

Aamir Khan Rejected OTT Deal for SZP: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं लेकिन अभिनेता ने इस डील के हाथ नहीं मिलाया है। वो इसे सिनेमाघरों में ही पेश करेंगे।

Aamir Khan Rejected OTT Deal for SZP: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) लगभग 3 सालों के बाद फिल्म 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से बड़े परदे पर कमबैक करने जा रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद भी लोगों को इसकी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग करनी शुरू कर दी है। आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डील के लिए कई बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स लाइन में खड़े हुए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की ओटीटी रिलीज के लिए मुंहमांगी रकम ऑफर हुई की है।

Aamir Khan Rejected OTT Deal for SZP

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम वीडियो ने आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए 120 करोड़ रुपये ऑफर किए। आमिर खान ने इतनी मोटी रकम के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म को ओटीटी पर पेश करने से परहेज किया और इसकी जगह आमिर खान ने सिनेमाघरों को चुना है। कई एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि आमिर खान का यह फैसला एकदम सही है।

End of Feed