Arjun Kapoor in Singham Again: कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के कारण परेशान है। उन्होंने अपने करियर में कुछ हिट फिल्में तो दी है, पर उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं। कुछ सालों से तो अर्जुन कपूर एक बॉक्स ऑफिस हिट देखने के लिए तरस गए हैं। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद भी अर्जुन कपूर के हाथ रोहिट शेट्टी की फिल्म में लीड विलेन का रोल कैसे लग गया। जब से फिल्म में अर्जुन कपूर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है, तब ही से फैंस के मन में यह सवाल गूंज रहा है। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
अर्जुन कपूर की कास्टिंग पर उठे सवाल
रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड के बाकी विलेन्स की जगह अर्जुन कपूर को ये मौका क्यों दिया, उनका पास्ट रिकॉर्ड देखने के बाद भी यह फैसला क्यों लिया गया? अब इन सभी सवालों के जवाब हमारे पास है। फिल्ममेकर और राइटर मिलाप जावेरी ने इसको लेकर खुलासा किया है।
रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को क्यों किया कास्ट?
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के लिए डायलॉग लिखने वाले मिलाप जावेरी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरन्यू में बताया कहा कि रोहित शेट्टी एक टैलेंटेड इंसान है जो लोगों पर भरोसा करते हैं, भले ही उनका करियर ग्राफ कितना भी ऊंचा या नीचा क्यों न हो। इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'उन्होंने सिंघम अगेन के लिए अर्जुन कपूर में टैलेंट और जुनून देखा। उनका मानना था कि अर्जुन कपूर को बस सही मौके की जरूरत थी, और यही उनका टैलेंट है। एक बार फिल्म रिलीज होने के बाद, हम देखेंगे कि रोहित कितने सही थे।'
