Sinham Again: रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर फैन्स को दिया बड़ा तोहफा, फिल्म से शेयर किया धांसू लुक

Arjun Kapoor's New Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) से अभिनेता का इंटेंस लुक शेयर कर दिया है। अर्जुन कपूर का लुक देख फैन्स की बेताबी और बढ़ गई है।

Arjun Kapoor's New Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का एक नया लुक साझा किया है। फिल्म से सामने आए इस नए स्टिल में अर्जुन कपूर पहले से ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस धांसू लुक ने फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को देखने की बेताबी फैन्स की और बढ़ गई है।

Arjun Kapoor New Look From Singham Again

अर्जुन कपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर की एक्टिंग और उनके लुक को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने जो तोहफा फैन्स को दिया है वो उन्हें खूब पसंद आया है। नए लुक में अर्जुन कपूर के हाथ और चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

End of Feed