Singham 3: 'पुष्पराज' की दहाड़ से अजय देवगन ने पीछे खींच पैर, 'सिंघम अगेन' की बदली रिलीज डेट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 05:46 PM IST

Singham 3 Release Date Postponed: अजय देवगन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार की 'सिंघम 3' की शूटिंग पूरी न होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट में देरी देखने को मिल सकती है। अब फिल्म 15 अगस्त की जगह इस दिन रिलीज होगी।

Singham 3 Release Date Postponed: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही अजय देवगन, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम 3' (Singham 3)' को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिल्म के हीरो से लेकर विलेन तक का लुक सामने आ चुका है। अब इन सब के बाद फैंस को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सिंघम 3' की रिलीज का इंतजार है। लेकिन इसी बीच फिल्म 'सिंघम 3' की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स 'सिंघम 3' की रिलीज डेट को बदलने जा रहे हैं।

'सिंघम 3' की बदली रिलीज डेट

अजय देवगन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंघम 3 (Singham 3 Release Date)' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सिंघम अगेन' के मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का मन बना लिया है। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में देरी होने के कारण रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। जियो ने रोहित शेट्टी को फिल्म 'सिंघम 3' को 2024 की दीवाली पर रिलीज करने के सलाह दी है। आपको बता दें फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था। लेकिन अभी तक मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

End of Feed