Deepik Padukone की नन्ही परी इस मूवी से कर चुकी हैं बॉलीवुड डेब्यू, पिता Ranveer Singh ने खोला राज

Ranveer Singh's Daughter Bollywood Debut: हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी का बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय दीपिका प्रेग्नेंट थीं।

Ranveer Singh's Daughter Bollywood Debut: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट देखी जाएगी, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रणवीर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिनेता एक बड़ा खुलासा किया। 8 सितंबर के दिन रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पिता बनने के बाद रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का बॉलीवुड डेब्यू हो गया है। आइए जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा है?

Ranveer Singh and Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण भी फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर नहीं आईं। रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका इस समय बेबी के व्यस्त हैं, इसलिए वो आ नहीं पाईं। मेरी ड्यूटी रात में है इसलिए मैं आया हूं। इस दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का बड़े परदे पर पहले ही डेब्यू हो चुका है क्योंकि जब दीपिका फिल्म की शूटिंग कर रही तो वो प्रेग्नेंट थीं। रणवीर सिंह ने सभी के सामने अपनी बेटी की 'बेबी सिम्बा' कहकर बुलाया।

End of Feed