बॉलीवुड

Singham Again Twitter Reaction: सिंघम निकले असली शेर... रणवीर सिंह की कॉमेडी और अर्जुन का खूंखारपन देख झूमे फैंस, देखें ट्वीट

Singham Again Twitter Reaction: मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने सभी एक्टर्स की जमकर तारीफ की है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों ने इसे फुल पैसा वसूल मूवी बताया है।

Image

Singham Again Twitter Reaction

Singham Again Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) का ट्रेलर मेकर्स ने 7 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दिया है। 4 मिनट 58 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में आपको एक के बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। यकीन मानिए 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर देखकर आपको निराशा नहीं होगी। फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन की एंट्री से स्टार्ट होता है। फैन्स ने भी 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को देखकर लोगों का दिन बन गया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर से स्टिल्स लेकर इसकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह की कॉमेडी और अर्जुन कपूर के खूंखार अंदाज ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को देखने का मजा दोगुना कर दिया है। लोगों ने रिलीज से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। अजय देवगन के डायलॉग पर लोगों ने खूब तालियां पीटी हैं। नीचे देखिए एक्स अकाउंट पर फैन्स के रिएक्शन...

'सिंघम अगेन' को लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ट्रेलर देखकर यह लग रहा है कि रोहित शेट्टी ने सभी कलाकारों के स्क्रीन स्पेस का बखूबी ध्यान रखा है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और रवि किशन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 1 नवंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article