बॉलीवुड

Singham Again में Deepika Padukone की बेटी ने किया डेब्यू, पापा रणवीर ने कहा-'मम्मी बेबी के साथ बिजी है रात को...'

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का 7 अक्टूबर को धूम-धाम से ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ‘सिंघम अगेन’ की पूरी टीम मौजूद थी, लेकिन इस इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं।बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह बता रहे हैं कि दीपिका बेबी के साथ बिजी है, इसलिए वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं।

Image

Singham Again

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का आज यानी 7 अक्टूबर को धूम-धाम से ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ‘सिंघम अगेन’ की पूरी टीम मौजूद थी, लेकिन इस इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस को इस इवेंट में सभी ने बहुत मिस किया। इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं, लेकिन उनके पति रणवीर सिंह ने सफाई दी कि एक्ट्रेस इस इवेंट में शामिल क्यों नहीं हो पाईं।

बेबी सिंबा का फिल्म में डेब्यू

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह बता रहे हैं कि दीपिका बेबी के साथ बिजी है, इसलिए वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं। साथ ही एक्टर ने कहा मेरी ड्यूटी नाइट को है इसलिए मैं आ गया। साथ ही रणवीर ने कहा- इस फिल्म में मेरी बेबी का डेब्यू है। मेरी बेबी सिंबा दीपिका सिंघम की शूटिंग के समय प्रेग्नेंट थीं। तो लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सभी को हैप्पी दिवाली।’ इस इवेंट में रणवीर ने ब्लैक आउटफिट पहन था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे।

इस दिन दिया था बेटी को जन्म

बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर, 2024 को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था। फैंस एक्ट्रेस की झलक पाने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस अपनी बेटी कि झलक फैंस के साथ कब शेयर करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिंघम अगेन दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हेगी। इस फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' से होगी। अब देखगा होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article