Kareena Kapoor Look From Singham Again Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का तेवर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए काफी रहता है। वहीं अब वह 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाती नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि 'सिंघम अगेन' से जुड़ा करीना कपूर का लुक भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनकी आंखों में तेवर और चेहरे पर साहस देखने लायक रहा।
'सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़ा करीना कपूर (Kareena Kapoor) का यह तेज तर्रार लुक अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। 'सिंघम अगेन' के इस लुक में करीना कपूर का अंदाज देखने लायक रहा। एक्ट्रेस बंदूक ताने खून से लतपत दिखीं, लेकिन इसके बाद भी उनके चेहरे पर साहस नजर आया। करीना कपूर के इस लुक को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "निडर, मजबूत और सिंघम की ताकत। मिलिए अव्नि सिंघम से।"
'सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़े करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लुक ने फैंस की भी आंखें खोलकर रख दी हैं। एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या!! मुझे इस बारे में बिल्कुल आइडिया नहीं था। ये जबरदस्त होने वाला है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे देखने के बाद तो एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।" बता दें कि करीना कपूर ने 'सिंघम अगेन' के सेट से एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें कार के साथ एक्शन सीन होते दिखाई दिये थे। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो करीना कपूर के साथ-साथ मूवी में टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर भी नजर आ सकते हैं।
