Singham Again Box office Day 3: तीसरे दिन अजय देवगन स्टारर की कमाई में आई गिरावट, रोहित शेट्टी के फूले हाथ-पांव

Singham Again Box office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी तीन दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये कमाने में असफल रही है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई...

Singham Again Box office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'सिंघम अगेन' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआत के दो दिनों में 'सिंघम अगेन' के ज्यादातर शोज हाउसफुल रहे हैं। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। आइए देखें अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Singham Again Box office Day 3

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' ने पहले दिन 43.70 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को यह मूवी 42.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। इस मूवी ने रविवार के दिन लगभग 35 करोड़ रुपये के आस-पास कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक ये मूवी तीन दिनों में 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर चुकी है। वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद अब वीक डे में इसकी कमाई थोड़ी स्लो हो सकती है।

End of Feed