अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) सिनेमाघरों में दिवाली पर रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शक से लेकर फैंस तक इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। एक्टर की बेटी न्यासा देवगन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर अपने फेवरेट हीरो की फिल्म सिंघम अगेन को देखने के लिए अपील कर रही है। न्यासा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस न्यासा की तारीफ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- पत्रकार के सवाल पूछने पर भड़के राजपाल यादव, कैमरे के सामने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
न्यासा देवगन ने की पिता की तारीफ
न्यासा अपनी मां, नानी और मौसी के साथ स्पॉट हुई थी। न्यासा ने पैपराजी को पोज दिया और उनसे कहा कि आप सब सिंघम देखने जाना। न्यासा के वीडियो पर फैंस ने रिएक्ट करते हुए कहा कि बेटी पापा की सबसे बड़ी चीयर लीडर होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, न्यासा कितनी क्यूट है। न्यासा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंघम अगेन से अजय की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमारे फेवरेट हीरो का पसंदीदा हीरो । न्यासा के पोस्ट पर अजय ने रिएक्ट करते हुए लिखा, हमेशा हीरो हमेशा।
अजय ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटो में एक्टर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया। एक्टर की बेटी न्यासा येलो कलर के सूट सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके काम की बात करें तो एक्टर की फिल्म सिंघम अगेन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर समेत तमाम बड़े सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसके अलावा एक्टर दे दे प्यार दे 2, रेड 2, सन ऑफ सरदार 2 समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
