Singham Again: अक्षय कुमार के हेलीकॉप्टर एंट्री सीन को देख कुर्सियों से कूद पड़े दर्शक, फैन्स ने बताया 'परफेक्ट कैमियो'

Akshay Kumar's Heroic Entry in Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की हेलीकॉप्टर एंट्री वाले सीन को देखकर फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। लोगों इसे परफेक्ट कैमियो बताया है।

Akshay Kumar's Heroic Entry in Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) आज यानी 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। 'सिंघम अगेन' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। जिन-जिन लोगों ने यह मूवी देख ली है वो अजय देवगन स्टारर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का धांसू कैमियो है। दिलचस्प बात यह है कि ऑडियंस को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हेलीकॉप्टर वाली एंट्री बेहद पसंद आई है। फैन्स ने अक्षय कुमार के स्पेशल अपीयरेंस को 'परफेक्ट कैमियो' बताया है।

Akshay Kumar Entry in Ajay Devgn's Singham Again

'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार को धांसू एंट्री को देखकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अक्षय कुमार का एंट्री सीन वाकई में क्लासिक रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अक्षय कुमार की एंट्री फिल्म को देखने का मजा दोगुना बना देती है।' तीसरे ने लिखा, 'अक्षय कुमार की एंट्री जबरदस्त है। ये हेलीकॉप्टर वाला सीन अक्षय कुमार ने बिना किसी प्रोटेक्शन के किया था। केवल अक्षय कुमार ही ऐसा कर सकते हैं।'

End of Feed