बॉलीवुड

Singham Again Twitter Review: फुल पैसा वसूल निकली अजय देवगन की फिल्म, लोगों ने दिए पूरे 5 स्टार

Singham Again Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) देखने के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने फिल्म को 5 स्टार रेटिंग देते हुए इसे फुल पैसा वसूल मूवी बताया है। कईयों के यह भी मानना है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाएगी।

Image

Singham Again

Singham Again Twitter Review: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को आज यानी 1 नवंबर के दिन रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने के बाद से लोगों के अंदर 'सिंघम अगेन' को बड़े परदे पर देखने की बेताबी साफ नजर आ रही थी। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि सुबह से ही 'सिंघम अगेन' के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन को एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में देखकर लोग झूम उठे हैं। कई लोगों ने 'सिंघम अगेन' देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

ऑडियंस अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' को देखने के बाद इसकी तारीफ करते नहीं थक रही है। लंबे समय एक बाद अजय देवगन को सिंघम के रूप में देखने के बाद लोग बेहद खुश हुए हैं। फर्स्ट हाफ सभी को पसंद आया है। एक यूजर ने बताया कि अर्जुन कपूर को कई बार ट्रोल किया जाता है लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने कमाल कर दिया है। लोगों को सभी एक्टर्स के कैमियो पसंद आए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 'सिंघम अगेन' में सलमान खान का भी जबरदस्त कैमियो है। 'चुलबुल पांडे' के रोल में सलमान खान को देखकर लोगों खूब सीटियां बजाई हैं। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन और सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी के साथ कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article