Akshay Kumar Flop Film List: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। एक्टर की हाल ही फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ऑफिशयल आंकड़े आना का अभी इंतजार करना होगा। सरफिरा से पहले एक्टर की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है।
अक्षय और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म के मेकर्स अभी तक क्रू और एक्टर्स की बकाया रकम तक नहीं चुका पाए है।
अक्षय कुमार की सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो गई है। फिल्म को लेकर कोई बज नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ कमा सकती है।
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने डिजास्टर बताया था।
अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनी है। फिल्म को बनाने में 175 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी।
अक्षय कुमार की रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फिल्म की कहानी भाई-बहनों पर आधारित थी।
अक्षय कुमार की रामसेतु को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। फिल्म ने महज 90 करोड़ का बिजनेस किया था।
अक्षय कुमार और कृति सेनन की बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिल्म अपना बजट तक नहीं निकल पाई थी।