Sikander: मुंबई में 30-30 लोगों के साथ खून की होली खेलेंगे सलमान खान, मेकर्स ने लगाया ट्रेन का सेटअप

अभिनेता सलमान खान (Salman KHan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सिकंरदर (Sikandar) में व्यस्त हैं, जिसको एआर मुरुगादॉस बना रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के बैनर तले बन रही इस मूवी को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। ताजा खबरों के अनुसार, मेकर्स ने मुंबई में सिकंदर का एक बड़ा सा सेट लगाया है, जिस पर सलमान खान 30 लोगों के साथ एक फाइट सीक्वेंस शूट करेंगे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie) का हैदराबाद शेड्यूल पूरा किया है और अब वो मुंबई शेड्यूल में बिजी होने जा रहे हैं। सिकंदर के निर्मातओं ने मुंबई में एक एक्शन सीन शूट करने के लिए ट्रेन का सेट लगाया है, जिसमें सलमान खान धांसू एक्शन सीन शूट करेंगे। मेकर्स सोमवार से इस सीन को शूट करने के लिए कमर कस रहे हैं क्योंकि अभिनेता अगले बुधवार से इस सेट पर शूटिंग करने के लिए पहुंच जाएंगे।

Salman Khan Sikandar (1)

30 लोगों के साथ एक्शन करेंगे सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) फिल्म सिंकदर के लिए जो सीन शूट करने जा रहे हैं, उसमें वो 30-30 लोगों के साथ खून की होली खेलते दिखाई देंगे। डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस को पता है कि सलमान खान के फैंस उन्हें किस अवतार में और कैसे एक्शन करते देखना चाहते हैं, इसी कारण वो भाईजान के साथ मैसिव एक्शन सीक्वेंस शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

End of Feed