बॉलीवुड

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: हुमा कुरैशी-फराह खान ने 'छैया-छैया' गाने पर किया डांस, मलाइका भी हुई शामिल

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) की दूसरी शादी की कई पिक्स इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन के दौरान फराह खान और हुमा कुरैशी को 'छैया छैया' गाने पर डांस करते हुए देखा गया।

Image

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने इस साल 16 सितंबर के दिन शादी की। कपल ने तेलंगाना शादी के करने के बाद जयपुर के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदी में एक-दूसरे के साथ फिर से शादी की। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ वेडिंग की कई पिक्स शेयर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस समय इंटरनेट पर अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की कई इनसाइड पिक्स इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अदिती और सिद्धार्थ की शादी की कई इनसाइड पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर पोस्ट किए हैं। इन क्लिप्स में आप देख सकते हैं कि फराह खान, मलाइका अरोड़ा और हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स शादी के फंक्शन को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हुमा कुरैशी और फराह खान ने शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने 'छैया छैया' पर डांस करती नजर आईं। इन गेस्ट की लिस्ट में साउथ एक्टर दुलकीर सलमान का नाम भी शामिल था।

अपनी दूसरी शादी में अदिती किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने कढ़ाई वाला एक शानदार लाल लहंगा पहना था, जिसमें माथा पट्टी, नाक की अंगूठी, झुमके और फूलों की माला शामिल थी। इस दौरान उन्होंने मिनिमल मेकअप रखा था, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। सिद्धार्थ भी शेरवानी पहने हुए बेहद डैशिंग और स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article