Sikandar: सलमान खान स्टारर के टीजर ने 24 घंटों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के टीजर को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 'सिकंदर' के टीजर ने रिलीज होने के 24 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर धांसू रिकॉर्ड बना दिया है।

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का टीजर मेकर्स ने 28 दिसंबर के दिन लोगों के बीच पेश किया। इस टीजर को मेकर्स ने सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर रिलीज करने की प्लानिंग की थी लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' के टीजर ने महज 24 घंटों में यूट्यूब पर व्यूज के मामले में अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है।

Salman Khan's sikandar Teaser

'सिकंदर' के टीजर को मिले इतने व्यूज

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर अभी भी यूट्यूब की दुनिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस टीजर को 24 घंटों में यूट्यूब पर 48 मिलियन व्यूज मिले हैं। हर घंटे 'सिकंदर' को 20 लाख लोगों ने देखा है। इस बात से यह तो तय हो गया है कि सलमान खान का स्टारडम आज भी लोगों के बीच बरकरार है। टीजर में सलमान खान का धमाकेदार लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया है। हर कोई इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है।

End of Feed