बॉलीवुड

नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को बुलाया "लंगूर", बेटी की तस्वीर पर किया चौंकाने वाला कमेंट

Neetu called Riddhima's husband Langoor: अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Sahni) ने इंस्टाग्राम पर अपने पति भरत साहनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर उनकी मां ने चौंकाने वाला कमेंट किया है। रिद्धिमा कपूर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए नीतू कपूर ने अपने दामाद को लंगूर बुलाया है।

Image

Neetu Kapoor called Riddhima Kapoor husband Langoor

Neetu called Riddhima's husband Langoor: फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ से स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली रिद्धिमा कपूर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते फैंस को इंगेज रखने के लिए रिद्धिमा कपूर लगातार तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फैंस के लिए ही रिद्धिमा कपूर ने पति भरत साहनी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उनकी मां ने चौंकाने वाला कमेंट कर डाला है। नीतू कपूर ने रिद्धिमा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपने दामाद को लंगूर कह दिया है, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं...

नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को क्यों बुलाया लंगूर:

अगर आप सोच रहे हैं कि नीतू कपूर ने अपने दामाद भरत साहनी को लंगूर क्यों बुलाया है तो बता दें कि ऐसा उन्होंने गुस्से में नहीं बल्कि मजाक में किया है। असल में रिद्धिमा कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर नीतू कुछ अटपटा कमेंट करना चाहती थीं। नीतू ने दामाद को चिढ़ाने के लिए रिद्धिमा की तस्वीर पर लिखा है, 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' नीतू कपूर ने इस कमेंट के बाद एक हंसने वाला इमोजी भी बनाया है, जिसका मतलब है कि उनके और दामाद भरत के बीच ऐसा मजाक चलता रहता होगा।

ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद से ही भरत साहनी दे रहे हैं कपूर परिवार को सहारा

जब से एक्टर ऋषि कपूर अपने परिवार को छोड़कर गए हैं तब से भरत साहनी अपने ससुरालवालों का दुख बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हर बड़े मौके पर भरत साहनी कपूर परिवार के साथ नजर आते हैं और सास नीतू कपूर के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने की कोशिश करते हैं। भरत के सपोर्ट का ही नतीजा है कि उनकी पत्नी रिद्धिमा कपूर फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ जैसे शो का हिस्सा बन पायीं। वैसे आपको नीतू कपूर और दामाद भरत साहनी के बीच का मजाक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article