Shahid not doing Sujoy Ghosh Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) पिछले काफी समय से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King Movie) को लेकर चर्चा में थे, जिसको वो डायरेक्ट करने वाले थे। कुछ समय पहले ऐसी जानकारी सामने आई है कि शाहरुख खान ने फिल्म किंग की कमान सिद्धार्थ आनंद को थमा दी है और सुजॉय घोष उनकी राइटिंग में मदद करेंगे। इस खबर ने फैंस को काफी चौंकाया क्योंकि हर कोई सुजॉय के डायरेक्शन में बनी मूवी देखना चाहता है। इस खबर के बाद सुजॉय घोष का नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ा और बताया गया कि किंग से साइडलाइन होने के बाद सुजॉय ने इंडस्ट्री के क्यूट स्टार के साथ हाथ मिलाया है और जल्द दोनों फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और सुजॉय घोष की फिल्म ने दोबारा फैंस के बीच खुशी बिखेर दी लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार ये फिल्म भी नहीं बनने वाली है। शाहिद कपूर की टीम ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए सुजॉय घोष की फिल्म का खंडन किया है और कहा है कि दोनों ने किसी मूवी के लिए हाथ नहीं मिलाया है।
अगर शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म देवा में दिखाई देंगे, जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसमें शाहिद कपूर छोटे-छोटे बालों में नजर आएंगे। फिल्म देवा के बाद शाहिद कपूर अपने पसंदीदा डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ अर्जुन उस्तरा के लिए हाथ मिलाएंगे, जिसको साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। अर्जुन उस्तरा के बाद शाहिद कपूर के खाते में निर्माता दिनेश विजान की फिल्म कॉकटेल 2 भी है। इसमें शाहिद कपूर के संग कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। कबीर सिंह के हिट होने के बाद से ही शाहिद कपूर बहुत सोच-समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं ताकि उनका करियर दोबारा नीचे न जाए। वो कबीर सिंह के बाद सफल फिल्में और नए-नए किरदार करना चाहते हैं, जिस कारण वो हटकर विषय साइन कर रहे हैं।
