Sikandar: सलमान खान स्टारर की रिलीज डेट हुई फाइनल, 2025 में ईद पर धमाका करेंगे भाईजान

Salman Khan's Sikandar Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सिकंदर' को मेकर्स 2025 में ईद पर रिलीज करेंगे।

Salman Khan's Sikandar Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग मुंबई में 18 जून से शुरू कर दी है। इस फिल्म की घोषणा सलमान खान ने खुद अपने फैन्स के साथ ईद के खास मौके पर की थी। भाईजान ने फिल्म 'सिकंदर' के लिए जाने-माने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस संग हाथ मिलाया है। बीते काफी समय से यह बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) की 'सिकंदर' इस साल नहीं बल्कि 2025 में ईद के दिन ही रिलीज हुई होगी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सिकंदर' की रिलीज पर अब निर्माताओं ने पक्की मुहर लगा दी है।

Salman Khan's Sikandar

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एआर मुरुगादॉस के निर्देशन बन रही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'को 2025 की ईद पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान को नए अवतार में देखने के लिए फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को चुना है। पहली यह जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देंगी। 'सिकंदर' से पहले रश्मिका को रणबीर कपूर की 'एनिमल' में देखा गया। फिल्म में रश्मिका ने गीतांजलि का किरदार निभाया था।

End of Feed