बॉलीवुड

Malaika ने एक्स हसबैंड अरबाज संग बेटे की परवरिश को बताया मुश्किल, बोलीं- 'मुझे नफरत होगी...'

मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्स हसबैंड अरबाज संग बेटे की-पेरेटिंग पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में चीजें काफी मुश्किल थी। लेकिन अब चीजें ठीक है। एक्ट्रेस ने पेरेंटिंग स्टैटेजी पर अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा मेरे बेटे के साथ दोस्त वाला रिश्ता चाहती हूं।

Image

Malaika with Ex Husband Arbaaz Khan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका और अरबाज ने शादी के 19 साल बाद तलाक लिया था। दोनों का एक बेटा भी हैं जिसका नाम अरहान खान। अरहान पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। वो अक्सर अपनी मां मलाइका के साथ स्पॉट होते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्स हसबैंड अरबाज के साथ बेटे अरहान की को- पेरेंटिंग पर खुलकर बात की। मलाइका ने बताया कि शुरुआत में चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल था। लेकिन हमने किया और अब चीजें पहले से आसान हो गई है।

एक्ट्रेस ने हेलो मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं और अरबाज हमेशा से जानते थे दो एडलट्स के बीच में जो भी हो। इसका असर बच्चे पर नहीं पड़ना चाहिए। हमने को- पेरेंटिंग की आसान तरीका निकाला। पेरेंटिंंग पर बात करते हुए मलाइका ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता हूं। उसे कुछ भी कहने से पहले सोचना नहीं पड़े।

बेटे के को पेरेंटिंग पर मलाइका ने की बात

मुझे खुद से नफरत होगी अगर मेरे बेटे को मुझसे बात करने के लिए 10 बार सोचना पड़ेगा तो। मुझे उनकी बातें सुननी अच्छी लगेगी। मैं अपनी राय दूंगी। मैं उन्हें उनके फैसले खुद लेने दूंगी बिना अपने विचार उन पर थोप। एक्ट्रेस के बेटे अरहान अपना खुद का पॉडकास्ट डंब एंड बिरयानी चलाते हैं। अरहान के पॉडकास्ट में उनकी मां मलाइका भी बतौरल गेस्ट शामिल हो चुकी हैं।

वहीं, अरबाज और मलाइका अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। वहीं, मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article