बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना खान ने रूमर्ड बायफ्रेंड Agastya Nanda संग की पार्टी, लंदन से सामने आया VIDEO

Suhana Khan and Agastya Nanda Party Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की वजह से खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच अब सुहाना अपने रूमर्ड बायफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग लंदन में पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Suhana Khan and Agastya Nanda Party Together

Suhana Khan and Agastya Nanda Party Together: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सरअपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच अब वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। यह अफवाहें तब से ही चल रही हैं जब से उन्होंने अपनी पहली फिल्म द आर्चीज़ की शूटिंग शुरू की थी। इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है जिससे इनके डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। अब पहले से ही मौजूद अफवाहों की आग में घी डालने के लिए, लंदन से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लंदन के एक नाइट क्लब में पार्टी करते हुए रूमर्ड लवबर्ड्स का एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें ऐसा लग रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं और इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को यही लग रहा है कि यह सिर्फ अच्छे दोस्त तो नहीं हो सकते हैं।

सुहाना खान ने अगस्त्य नंदा के साथ की पार्टी

एक फैन पेज ने सुहाना खान की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में, हम शाहरुख खान की बेटी को एक नाइट क्लब में देख सकते हैं, और वह अगस्त्य नंदा के ठीक सामने खड़ी नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन के पोते काली शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड से कुछ कहते नजर आ रहे हैं। उसके चेहरे पर एक स्माइल भी नजर आ रही है।

अगली तस्वीर एक्ट्रेस की अपने एक फैन के साथ है। आर्चीज़ स्टार एक सफेद टैंक टॉप में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने डेनिम स्कर्ट और बड़े हुप्स के साथ पेयर किया था। बता दें, सुहाना पिछले कुछ हफ्तों से अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article