'सिकंदर' देखने पहुंचे सलमान के फैंस ने किया 'कांड', खतरें में डाली कई लोगों की जान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2025, 12:29 PM IST

Sikandar Movie Shocking News: सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'सिकंदर (Sikandar)' देखने पहुंचे फैंस ने सिनेमाघर में कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sikandar Movie Shocking News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'सिकंदर (Sikandar)' को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म 'सिकंदर' से जुड़ी हैरान करने वाली न्यूज़ सामने आई है। हाल ही में सिनेमाघर में फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने ऐसा कर दिखाया कि सब लोग देखते ही रह गए। फैंस की इस हरकत के कारण सिनेमाघर में मौजूद लोगों की जान पर बन आई थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने क्या किया, जिसको लेकर इतना विवाद हो रहा है।

Sikandar Movie Fireworks

सिनेमाघर में जलाए पटाखे

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। इसी बीच फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में कुछ फैंस ने, जो सिकंदर देखने पहुंचे थे, 'ए मेरी जोहरा जबीं' गाने पर खुशी में सिनेमाघर के अंदर ही आतिशबाजी कर डाली। जिसकी वजह से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस आतिशबाजी से सिनेमाघर में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह महाराष्ट्र के मालेगांव का एक थियेटर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद थियेटर मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही है।

End of Feed