Sikandar Movie Boycott: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म सिकंदर की कमाई लगातार घटती ही जा रही है। इसी सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक और बुरी खबर सामने आ रही है। कमाई में कमजोर फिल्म 'सिकंदर' को अब बॉयकॉट करने की मांग भी उठने लगी है। मुंबई के वकील और एक्टिविस्ट शेख फैयाज आलम ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' को बॉयकॉट करने की मांग की है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है।
'सिकंदर' को बॉयकॉट करने की उठी मांग
सलमान खान ने अपनी नई फिल्म सिकंदर के साथ फैंस के बीच आ गए हैं। लेकिन सलमान खान की ये फिल्म लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही हैं। इसका असर फिल्म सिकंदर की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच अब सलमान खान की इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ये मुंबई के वकील और एक्टिविस्ट शेख फैयाज आलम ने उठाई है। शेख फैयाज आलम ने फिल्म 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि एआर मुरुगादॉस ने फिल्म ‘थुप्पक्की’ में इस्लामोफोबिया दिखाया था। द फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, शेख फैयाज आलम ने ‘सिकंदर’ का बॉयकॉट करते हुए कहा कि फिल्म पर खर्च करने के बजाय, गाजा के लिए दान करें और मुस्लिम शिक्षा, कानूनी सहायता में निवेश करें।
बॉक्स ऑफिस पर खराब हैं 'सिकंदर' के हाल
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म की कमाई हर दिन घटती ही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म 'सिकंदर' को बॉयकॉट करने की मांग पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
