बॉलीवुड

Ganga Ram होगा Salman Khan-Sanjay Dutt की एक्शन एंटरटेनर का नाम, कृष अहीर करेंगे डायरेक्शन

Salman Sanjay Movie titled Ganga Ram: सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म सिकंदर (Sikandar) के प्रमोशन के दौरान इस बात पर पक्की मुहर लगाई थी कि वो संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ एक एक्शन मूवी कर रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार, सलमान खान और संजय दत्त की इस फिल्म का नाम गंगा राम (Ganga Ram) होगा, जिसे कृष अहीर (Krish Ahir) डायरेक्ट करेंगे।

Image

Salman Khan Sanjay Dutt

Salman Sanjay Movie titled Ganga Ram: सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 90 के दशक में कई सारी फिल्में साथ में की थीं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी बल्कि इन दोनों को दमदार जोड़ी के रूप में भी स्थापित किया था। पिछले लगभग 2 दशकों से सलमान खान और संजय दत्त ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है, जिस कारण इनके फैंस थोड़े से बेचैन हैं। फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने इशारा दिया था कि वो संजू बाबा के साथ एक एक्शन ड्रामा करने वाले हैं। सलमान खान के बाद संजय दत्त ने भी भूतनी के प्रेस कॉन्फेंस के दौरान इस बात पर पक्की मुहर लगाई थी कि वो अपने छोटे भाई के साथ एक मूवी साथ में करने जा रहे हैं।

अगर बॉलीवुड हंगामा की ताजा खबर की मानें तो सलमान खान और संजय दत्त की इस एक्शन एंटरटेनर का नाम रखा जा चुका है, जो मीडिया में आ चुका है। पोर्टल ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि सलमान खान और संजय दत्त की नई फिल्म का नाम गंगा राम (Ganga Ram) होगा और इसे फर्स्ट टाइम डायरेक्टर कृष अहीर (Krish Ahir) बनाएंगे।

Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together

Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, 'सलमान खान और संजय दत्त एक दमदार एक्शन एंटरटेनर के लिए साथ आ रहे हैं, जिसका नाम गंगा राम होगा। इस फिल्म की कहानी सलमान खान के बैनर तले डेवलप की गई है और भाईजान दमदार एक्शन करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान ने फिल्म का आइडिया संजय दत्त को एक लाइन में बताया था, जिसके बाद वो भी इससे जुड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। फिल्म से ज्यादा संजू बाबा, सलमान खान के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं।' फिल्म का डायरेक्शन कृष अहीर करेंगे, जो पिछले 5 सालों से सलमान खान के बैनर के साथ जुड़े हुए हैं। सलमान खान ने इस मेगा एक्शन एंटरटेनर की जिम्मेदारी कृष को दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article