Salman Khan ने 'Sikandar' के लिए चुराई रणबीर कपूर की हीरोइन, ऑनस्क्रीन दिखेगी फ्रेश जोड़ी

Rashmika Mandanna in Salman Khan's Sikandar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की किस्मत एक बार फिर चमकती नजर आ रही है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही सलमान खान की 'सिकंदर' के लिए रश्मिका मंदाना को फाइनल किया गया है।

Rashmika Mandanna in Salman Khan's Sikandar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कुछ महीनों पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने के बाद अब रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में लगी हुई हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद बॉलीवुड के कई जाने-माने डायरेक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। अब को जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) मिल गई है।

Rashmika Mandanna in Salman Khan's Sikandar

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने फिल्म 'सिकंदर' के लिए फाइनल कर लिय है। यह पहली होगा जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही है। साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि 'सिकंदर' के लिए फ्रेश जोड़ी को ऑनबोर्ड लाया जाए। उन्होंने जैसे ही रश्मिका मंदाना को स्क्रिप्ट सुनाई वो तुरंत फिल्म करने के लिए राजी हो गईं।

End of Feed