Sidharth Malhotra to Return in Romance Genre: धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म योद्धा (Yodha) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की दमदार एक्टिंग और एक्शन सीक्वल के बाद भी फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता पर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हो पाई। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड के चार्मिंग बॉय सिद्धार्थ अब रोमांस जोनर में फिल्म करने वाले हैं। यह एक्टर के इस जोनर में कमबैक जैसा होने वाला है।
Sidharth Malhotra to Return in Romance Genre
यह भी पढ़ें- War 2 के बाद भी Brahmastra 2 की शूटिंग नहीं करेंगे अयान मुखर्जी? आदित्य चोपड़ा ने बना डाला Dhoom 4 का प्लान!
एक्टर के फैंस भी सिद्धार्थ को रोमांस जोनर की फिल्में करता देखना चाहते हैं। अब जल्द ही उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने वाली है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं के डायरेक्टर तुषार जलोटा के साथ फिल्म करने वाले हैं। पर अभी तक इस मूवी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
क्या सच में रोमांस जोनर में फिल्म करने वाले हैं सिद्धार्थ
एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बतया कि सिद्धार्थ कुछ समय से दिनेश के प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और वह एक ऐसे बैनर के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं जो स्क्रीन पर रोमांस जोनर की फिल्म के लिए जाना जाता है।' सोशल मीडिया पर भी अब सिद्धार्थ से जुड़ी ये खबर काफी वायरल हो रही है। फैंस एक्टर की अपकमिंग मूवी को लेकर अभी से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
