बॉलीवुड

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: इस एक वजह से Kapil Sharma की फिल्म पर आ सकता है संकट, फैंस को भी हो रहा है डाउट

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' दर्शकों को पसंद आई थी। हालांकि इसके बाद एक्टर ने फिरंगी और ज्विगैटो दो फिल्मों में काम किया और दोनों ही बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। अब कपिल शर्मा की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी होने वाली है। जानते हैं कैसे?

Image

Kis Kisko Pyaar Karoon 2

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कॉमेडी टाइमिंग बेहतरीन है, इस बात में जरा सा भी शक नहीं है। टीवी से लेकर ओटीटी तक कॉमेडियन ने अपने कपिल शर्मा शो के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। साल 2015 में रिलीज हुई कपिल की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' दर्शकों को पसंद आई थी। फिल्म ने भारत में 43 करोड़ का बिजनेस किया था और बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई थी। हालांकि इसके बाद एक्टर ने फिरंगी और ज्विगैटो दो फिल्मों में काम किया और दोनों ही बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। अब अलग-अलग जोनर की फिल्मों में काम करने के बाद एक बार फिर कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर कॉमेडी के जरिए अपनी धमाकेदार वापसी कपने वाले है। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि कपिल शर्मा ने किस किसको प्यार करूं 2 साइन करने का प्लान बना लिया है। सीक्वल में हम कपिल शर्म को अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों को उसी अंदाज में हंसाता हुआ देखने वाले हैं जैसा कि पार्ट 1 में देखा था। कॉमेडी जोनर में वापसी के लिए कपिल शर्मा भी काफी एक्साइटेड हैं।

किस किस को प्यार करूं 2 को मिलेगा नया डायरेक्टर?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब्बास मस्तान ने फिल्म का पहला पार्ट डायरेक्ट करने के बाद अब इसके सीक्वल से खुद को दूर कर लिया है। पार्ट 2 को अनुकल्प गोस्वामी डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने किस किस को प्यार करूं की कहानी को लिखा है। हालांकि, अब्बास मस्तान भी पार्ट 2 से जुड़े रहेंगे।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article