बॉलीवुड

बिपाशा बसु ने मालदीव में मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, देवी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 10:48 AM IST

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने बेटी देवी का पहला जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देवी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। देवी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल।

Image

Bipasha Basu with Daughter Devi (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी कल यानी 12 नवंबर को एक साल की हो गई। करण और बिपाशा के लिए ये दिवाली बेहद खास थी। कपल ने मालदीव में बेटी देवी के साथ उसका जन्मदिन और दिवाली सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देवी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा कपल ने दिवाली सेलिब्रेशन की भी छोटी सी झलक दिखाई। वीडियो में बिपाशा की बेटी हाथों में फूल पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर देवी की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

बिपाशा लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी और पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, हम तीन...।

बिपाशा ने मालदीव में मनाया बेटी का बर्थडे

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरे लिए अभी देवी सबसे ज्यादा जरूरी है। उसके अलावा मुझे कुछ दिखाई नहीं देता है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि देवी के जन्म के बाद के कुछ दिन बाद ही हमें उसके दिल के छेद के बारे में पता चला था। हमारे लिए वो मुश्किल समय था। लेकिन हम खुश हैं कि वो बिल्कुल ठीक है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article