Sidharth Malhota -Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों को तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। फैंस कपल को फिर से ऑन स्क्रीन देखना चाहते हैं। शेरशाह में सिद्धार्थ और कियारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 69वें नेशनल अवॉर्ड में शेरशाह को स्पेशल नॉमिनेशन मिला। सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या आप दोनों को फिर से साथ में देख पाएंगे। एक्टर ने कहा कि आप जल्द पता चल जाएगा।
Sidharth Malhotra-Kiara Advani (credit pic: instagram)
सोशल मीडिया पर फैंस ने पूछा कि आपका फेवरेट किरदार कौन सा है? एक्टर ने कहा, कैप्टन विक्रम बत्रा। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को शेरशाह में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में कियारा ने सिद्धार्थ की पत्नी डिंपल चिम्मा का रोल प्ले किया था। सिद्धार्थ और कियारा अपनी मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।
सिद्धार्थ का अपकमिंग प्रोजेक्ट
सिद्धार्थ इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक्टर रोहित शेट्टी की वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखाई देंगे। इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ के साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेराय मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर योद्धा में दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। कियारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ सत्य प्रेम की कथा में नजर आई थीं।
