Sidharth Malhotra-Kiara Advani की जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल? सिल्वर स्क्रीन पर करेंगे रोमांस

Kiara Advani and Sidharth Malhotra pic: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक तस्वीर सामने आई है। फोटो को देखकर लोग ये कह रहे है कि दोनों साथ में धमाल मचाने वाले हैं।

Kiara Advani and Sidharth Malhotra pic: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म शेरशाह साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शेरशाह के सेट पर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करीब आ गए थे। अब ये खबर सामने आई है कि सिड और कियारा एक बार फिर से साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-यश की फिल्म से सामने आया कियारा आडवाणी का पहला लुक, ये होगा एक्ट्रेस का रोल)

Sidharth Malhotra Kiara Advani pic

शेरशाह के बाद फिर साथ आएंगे सिद्धार्थ-कियारा (pic credit-instagram)

फिर से धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शेरशाह से लेकर अब माता-पिता बनने तक, दोनों ने हमेशा कपल गोल्स सेट किए हैं। फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि दोनों एक बार फिर साथ किसी फिल्म में नजर आएं। अब लगता है कि यह इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में दोनों को एक साथ किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक शेयर की, जिसमें उनकी पीठ कैमरे की तरफ थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बताइए मैं किसके साथ शूट कर रहा हूं।' इस स्टोरी पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed