Sidharth Malhotra- Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को सथा में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। कपल ने इसी साल शादी की हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कियारा इन दिनों अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग पर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे।
Sidharth and Kiara (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: इस हसीना ने जीता टिकट टू फिनाले, अर्चना गौतम और अर्जित तनेजा को चटाई धूल
जब सिद्धार्थ और कियारा वेन्यू पर पहुंचे तो काफी बारिश हो रही थी। सिद्धार्थ ने एक हाथ से छाता पकड़ा था और दूसरी तरफ से कियारा को पकड़ा था। ऐसा लग रहा था कि कोई फिल्म का रोमांटिक सीन चल रहा है।
वायरल हुआ सिद्धार्थ- कियारा का वीडियो
सिद्धार्थ और कियारा का क्यूट रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ और कियारा साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ प्रोटेक्टिव हसबैंड है। तीसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ और कियारा एक- दूसरे के लिए बने हैं।
कियारा और कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा आज रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। शादी के बाद कियारा की ये पहली फिल्म है। कार्तिक और कियारा इससे पहले भूल भुलैया 2 में साथ कम कर चुके हैं। भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं।
