बॉलीवुड

Sidharth- Kiara Wedding Video: सिड- कियारा की शादी का वीडियो देख यूजर्स को याद आए सलमान खान, बोले- भाईजान कब करेंगे...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 02:27 PM IST

Sidharth- Kiara Jaimala Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा एक- दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Sidharth malhotra and kiara advani (credit pic: instagram)

Sidharth- Kiara Jaimala Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (kiara Advani) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी का वीडियो सामने आया है। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के क्यूट वीडियो पर फैंस लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा की शादी के जयमाला का सीन दिखाया गया है। वीडियो में कियारा आडवाणी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस अपने भाइयों के साथ एंट्री करते हुए दिखाई दे रही है। जयमाला के बाद कपल ने एक- दूसरे को किस किया। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर जयमाला का वीडियो शेयर किया है।

कियारा पिंक लहंगे में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। कियारा अपनी एंट्री के दौरान डांस करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस को डांस करते हुए देख सिद्धार्थ भी डांस करते हैं। दोनों एक - दूसरे के गले में वरमाला डालने की कोशिश करते हैं। कपल का क्यूट अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है। वरमाला के बाद सिद्धार्थ और कियारा एक- दूसरे को लिप किस करते हैं। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो छाया हुआ है। एक तरफ जहां फैंस सिद्धार्थ और कियारा के वीडियो पर प्यार जता रहे हैं। तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स मजे ले रहे हैं।

यूजर्स ने सिड- कियारा के लिए मजे

एक यूजर ने लिखा, हमारे यहां तो एक महीने में आता है शादी का वीडियो और फोटो आने में। दूसरे यूजर ने लिखा, साल भर रूक जाती मेरी सरकारी नौकरी लगने वाली थी। तीसरे यूजर ने लिखा, हम सलमान खान की शादी देखना चाहते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। फैंस कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article