Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: शादी के बाद 70 करोड़ के बंगले में होगा नई बहू का स्वागत, जानिए डिटेल्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 7, 2023, 08:39 AM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज 7 फरवरी 2023 को शादी रचाने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में 6 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। अब खबर सामने आ रही है कि कपल शादी के बाद 70 करोड़ के बंगले में शिफ्ट होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे सिड और कियारा।
  • शादी के बाद 70 करोड़ के बंगले में शिफ्ट होंगे सिद्धार्थ-कियारा।
  • इसी बंगले में होने वाला है कियारा आडवाणी का गृह प्रवेश।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज 7 फरवरी 2023 को शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में बीते दिन 6 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हल्दी सेरेमनी 6 जनवरी की दोपहर को पूरी हो गई है। इस हल्दी सेरेमनी में परिवार वालों समेत नजदीकी दोस्त शामिल हुए हैं। जिसके साथ ही बीती शान दोनों का संगीत भी आयोजित किया गया है। सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को लाल लाइटों से सजाया गया है। इस संगीत में कियारा कि भाई, करण जौहर और शाहिद कपूर ने भी परफॉर्म किया है। सिड और कियारा ने भी अपने संगीत पर जमकर ठुमके लगाए हैं।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani bungalow

Sidharth Malhotra and Kiara Advani bungalow (Representative IMG)

सिड-कियारा आज लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ और कियारा करीब डेढ़ साल तक रिलेशन में रहने के बाद अब एक दूसरे के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों आज 7 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की फोटोज देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर सामने आ रही है कि शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा एक साथ 70 करोड़ की कीमत वाले बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। सिद्धार्थ-कियारा का यह बंगला सी-फेसिंग होने वाला है जो मुंबई के जूहू में मौजूद है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद कियारा का स्वागत इसी घर में हो सकता है।

End of Feed