बॉलीवुड

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: शुरू हुई सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी, लाल लाइट्स से सजा सूर्यगढ़ पैलेस

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Sangeet Ceremony: कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advan) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। टाइम्स नाउ के हाथ सूर्यगढ़ पैलेस की फोटोज लग गई है, जो लाल लाइट्स से सजा हुआ है। सूर्यगढ़ पैसेल के अंदर इस वक्त सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी चल रही है।

Image

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: शुरू हो गया सिड-कियारा का संगीत, लाल लाइट्स से सजा सूर्यगढ़ पैलेस

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Sangeet Ceremony: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रस्मों की शुरुआत 6 जनवरी की दोपहर से हो गई थी। टाइम्स नाउ के हाथ लगी जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हल्दी सेरेमनी 6 जनवरी की दोपहर में रखी गई थी, जिसमें दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद शाम को सिद्धार्थ-कियारा की संगीत सेरेमनी का इंतजाम किया गया था, जो इस वक्त चल रही है। टाइम्स नाउ के हाथ सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर मिल गई है। सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को लाल लाइटों से सजाया गया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस वक्त सिड-कियारा अपने करीबी लोगों के साथ संगीत सेरेमनी का लुत्फ उठा रहे हैं।

Sid kiaa Sangeet Ceremony

Sid kiaa Sangeet Ceremony

Sid kiara Sangeet Ceremony

Sid kiara Sangeet Ceremony

7 फरवरी को 7 फेरे लेंगे कियारा-सिड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे। सिद्धार्थ कियारा की शादी में शामिल होने के लिए इनके करीबी लोग सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच गए हैं। बीते दो दिनों से सिद्धार्थ कियारा के रिश्तेदार जैसलमेर पहुंच रहे हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं। सिड कियारा के करीबी लोग शादी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में बॉलीवुड के कुछ लोग भी शामिल हुए हैं, जिनमें ईशा अंबानी, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और आनंद परिमल जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।

मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े पहनकर शादी करेंगे सिड-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े पहनकर 7 फेरे लेंगे। मनीष मल्होत्रा ने सिड-कियारा से बात करके शादी के कपड़े तैयार किए हैं। कियारा और सिड के लिए 7 फरवरी का दिन बेहद खास है, जिस कारण मनीष ने दोनों से बातें करने के बाद डिसाइड किया कि उन्हें इनके लिए कैसे कपड़े तैयार करने हैं। सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी के दिन शादी करेंगे लेकिन इन्हें बॉलीवुड से बधाइयां अभी से मिलने लगी हैं। अदाकारा कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article