Sidharth-Kiara Leave Hospital With Their Daughter: बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पेरेंट्स बन चुके हैं। 15 जुलाई को कियारा आडवाणी ने एक बेटी को जन्म दिया। पेरेंट्स बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। कियारा आडवाणी अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। थोड़ी देर पहले ही इस कपल को अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से बार निकलते हुए देखा गया। हॉस्पिटल से कार में बेटी के साथ बैठकर जाते हुए सिद्धार्थ-कियारा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
कियारा आडवाणी के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सिद्धार्थ अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर की ओर जाते दिखाई दिए। सिद्धार्थ-कियरा और उनकी बेटी कार में अस्पताल से निकले। डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद कपल सबसे पहले मुंबई के भायखला स्थित कियारा की मां के घर गए। पेरेंट्स के बनने के बाद सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियरा आडवाणी की बेटी की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब नजर आए। हालांकि इस कपल ने बार-बार मीडिया से यही रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो फोटोज क्लिक ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि वो दोनों अपनों एक नई जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आने वाले दिनों में फिल्म 'परम सुंदरी' में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी भी 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी।
