Saiyaara Quick Review: यशराज बैनर की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' (Saiyaara) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसको मोहित सूरी (Mohit Suri) ने बनाया है। 'सैयारा' से अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम इस वक्त 'सैयारा' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रही है, कैसे है सैयारा और कैसे है अहान पांडे और अनीत पड्डा की परफॉरमेंस ऐसे आपको बताते हैं …..
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी कृष कपूर और वाणी (Vaani) के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष का रोल अहान पांडे ने निभाया है। कृष एक स्ट्रगलिंग सिंगर है, जो स्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा। वाणी का किरदार अनीत पड्डा ने निभाया है। वाणी एक टूटी शादी के गमों में डूबी जर्नलिस्ट है, जिसे अपनी मंजिल का अता-पता नहीं। एक जर्नलिस्टिक असाइनमेंट के दौरान वाणी, कृष का इंटरव्यू लेने पहुंचती है, और यहीं से दोनों की जिंदगी बदल जाती है। कृष को स्टारडम का रास्ता मिलता है, और वाणी को अपनी जिंदगी का मकसद। उनका प्यार खूबसूरती से पनपता है। लेकिन तभी वाणी को कम उम्र में अल्जाइमर होने का पता चलता है। क्या वाणी की भूलने की बीमारी उनके इश्क को यादों से मिटा देगी, या कृष की जिद इस प्यार को जिताएगी? इसे जानने के लिए आपको फिल्म के पूरे रिव्यू का इंतजार करना पड़ेगा। ये फिल्म के पहले हॉफ का रिव्यू है।
एक्टिंग ने खींचा ध्यान
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन पर जादू करती है। अहान की डायलॉग डिलीवरी और अनीत का इमोशनल डेप्थ शानदार है। म्यूजिक फिल्म का दिल है। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने एक बार फिर लोगों पर अपना जादू चलाया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
