बॉलीवुड

Ramayana: रवि दुबे ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, 'राम-लक्ष्मण' को साथ में देख बेताब हुए फैन्स

Ravie Dubey and Ranbir Kapoor: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रवि दुबे ने कुछ घंटों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक्टर्स को साथ में देखकर फैन्स की बेताबी बढ़ गई है। फोटो में नितेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं।

Image

Ravie Dubey-Nitesh Tiwari and Ranbir Kapoor (Pic: Instagram/ravidubey2312)

Ravie Dubey and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक नितेश तिवारी ने 'रामायण' पर फिल्म बनाने का जिम्मा उठाया है। यह मूवी कई कारणों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हर गुजरते दिन के साथ 'रामायण' को लेकर नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। 3 जुलाई को मेकर्स ने अपना वादा पूरा करते हुए 'रामायण' का बेहद शानदार टीजर जारी किया था। फिल्म के टीजर के साथ मेकर्स ने लीड एक्टर्स के नाम का भी खुलासा किया था। एक तरफ 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे नजर आएंगे। फैन्स को बेताबी को बढ़ाते हुए रवि दुबे ने नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी संग रवि दुबे ने शेयर की फोटो

रवि दुबे के कुछ घंटों पहले ही रणबीर कपूर और 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रवि दुबे ने कैप्शन में लिखा, 'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम।' उन्होंने नितेश तिवारी और रणबीर कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'दिग्गजों के साथ की कंपनी।' फोटो देखकर लोगों ने कमेंट्स में लिखा, 'राम और लक्ष्मण एक साथ।'

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को मेकर्स दो पार्ट्स में बना रहे हैं। पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा 2027 की दिवाली पर। दोनों ही पार्ट्स के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी में लंकापति रावण की भूमिका कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार यश निभाने जा रहे हैं। माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी। रामभक्त हनुमान के रोल के लिए मेकर्स ने सनी देओल को कास्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article