Sid-Kiara wedding pic got 12mln likes: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी 2023 के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग पिक्स फैंस के साथ शेयर कीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग शादी रचाने के बाद कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की, जिसके बाद फैंस ने दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सिद्धार्थ और कियारा को अपनी वेडिंग पिक्स शेयर किए हुए बस 48 घंटे हुए हैं और इनकी तस्वीरों ने लाइक्स के मामले में अनोखा रिकॉर्ड बना डाला है। 2021 में विक्की-कैट की वेडिंग पिक ने लाइक्स के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सिड-कियारा ने चंद घंटों में ही तोड़ डाला है। आइए आपको सिड-कियारा की वेडिंग पिक्स द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं...
लाइक्स के मामले में सिड-कियारा ने कैट-विक्की को किया पीछे:
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग पिक्स पर रिपोर्ट लिखने तक 13 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं। सिड-कियारा की पिक ने विक्की-कैट की वेडिंग पिक्स को पीछे कर दिया है, जिन्हें 10 मिलियन लाइक्स मिले थे। इस लिस्ट में रणबीर-आलिया की वेडिंग पिक्स भी हैं। जब आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग पिक्स शेयर की थीं, तब उन्हें 13.19 मिलियन लाइक्स मिले थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बात करें तो इनकी वेडिंग पिक्स को 10.7 मिलियन लाइक्स मिले थे। कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधे अथिया और केएल राहुल की वेडिंग पिक्स पर 8.3 मिलियन लाइक्स आए थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग पिक्स पर सालों पर 7.8 मिलियन लाइक्स आए थे। इस लिस्ट में आखिरी नम्बर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का है, जिनकी तस्वीर पर 6.7 मिलियन लाइक्स आए थे।
बता दें सिड-कियारा की पिक्स पर लाइक्स की लगातार बरसात हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि सिड-कियारा लाइक्स के मामले में सभी बॉलीवुड स्टार्स को पीछे कर देंगे और एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
